प्रयागराज के फूलपुर ब्लॉक के चकरारी गाँव का एक मामला सामने आया है, जहाँ आर्थिक तंगी के कारण एक महिला ने अपनी बेटी राधिका की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तय की थी। इसके लिए उसने ऑनलाइन आवेदन भी किया था।
आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने योजना का लाभ दिलाने के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत माँगी, जो महिला देने में असमर्थ थी। रिश्वत न मिलने पर सचिव ने उनकी बेटी के विवाहित होने की फर्जी रिपोर्ट लगा दी, जिससे समाज कल्याण विभाग ने आवेदन निरस्त कर दिया।
शिकायत मिलने पर सीडीओ हर्षिका सिंह ने जाँच कराई और दोषी ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस पूरे प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा है
।







